दिवाली से पहले महंगाई का झटका, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 265 रुपए की भारी बढ़ोतरी

by Kakajee News

दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। आज जारी हुए नए रेट में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 265 रुपए की भारी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राहत की खबर यह है कि यह दाम कमर्शियल सिलेंडर में हुआ है। घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली में आज से कमर्शियाल सिलेंडर की कीमत 2000 रुपए के पार पहुंच गया है। इधर मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपए हो गया है। इसके अलावा कोलकाता में इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
घरेलू सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि 6 अक्टूबर को इनके दाम में बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद अभी दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है।

Related Posts

Leave a Comment

11:46