नवीन जिदल ने कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

by Kakajee News

रायगढ़ । जेएसपीएल के चेयरमैन व उद्योगपति नवीन जिदल ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए माओवादी हमले की निंदा की है। इस माओवादी हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। नवीन जिदल ने कर्नल विप्लव त्रिपाठी व उनकी पत्नी और बच्चे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनके परिवार और 3 सैनिकों की हत्या से गहरा दुख हुआ। रायगढ़ (छ.ग.) के पुत्र कर्नल त्रिपाठी को हर कोई प्यार और प्रशंसा करता था। उनके पिता सुभाष जी और पूरे त्रिपाठी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Related Posts

Leave a Comment