शिक्षा और संस्कार सदैव एक दूसरे के पूरक हैं तथा शिक्षा की सार्थकता संस्कार के परीलक्षण से ही होती है। इसी भाव को चरितार्थ करने बड़े रामपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल रायगढ़ में बच्चों के मन में अपने इर्द गिर्द काम करने वाले सहयोगियों के प्रति सम्मान तथा आदर की भावना विकसित करने हेतु “हमारे सहयोगी” इस विषय पर विभिन्न प्रस्तुतियों का ऑनलाइन आयोजन किया गया जहाँ बच्चों ने विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन किया।
उक्त गतिविधि में पूर्व से ही विद्यालय के शिक्षिकाओं ने बच्चों को उनके नित्य जीवन में महत्वपूर्ण सहयोगियों के बारे में जानकारी दी तथा बच्चों से उनकी अभिव्यक्ति करने की प्रेरणा दी जिसके बाद सभी विद्यार्थियों ने सफलता पूर्वक अपनी प्रस्तुति दी यह गतिविधि बच्चों के लिए बड़ी मनमोहक और ज्ञानवर्धन रही। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षक, पुलिस, विक्रेता, वाहन सुधारक, चिकित्सक, किसान , प्रसाधक, अभिनेता, दूधवाला एवं दवाई विक्रेता आदि की भूमिका निभाई तथा बच्चे भी इस नए आयोजन को लेकर उत्साहित दिखे |
विद्यालय प्राचार्या कैप्टन श्वेता सिंह बताती हैं कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल रायगढ़ का मिशन शिक्षा को संस्कार से जोड़ने का रहा है तथा छात्रों को बेहतर शिक्षा देना ही हमारे विद्यालय का एकमात्र लक्ष्य है, इस हेतु हम नयी-नयी शिक्षण गतिविधियों को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करते हैं तथा अपने शिक्षकों को भी इसके लिए प्रोत्साहित तथा समय समय पर प्रशिक्षित करते रहते
300
