आईपीएस अधिकारी अब नए साल में नई जिम्मेदारियों के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे

by Kakajee News

रायपुर। बिलासपुर के आईजी रहे दीपांशु काबरा समेत 6 आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारियों में तब्दीली की गई है। दीपांशु काबरा को अब परिवहन के अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
बुधवार को मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, दीपांशु काबरा समेत 6 आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारियों में तब्दीली की गई है। टीआर पैकरा जो अब तक अपर परिवहन आयुक्त थे, उन्हें पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। रतनलाल डांगी जो कि सरगुजा के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक थे उन्हें प्रभारी पुलिस महा निरीक्षक बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। आरपी साय जो अब तक उप महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प पर थे उन्हें प्रभारी पुलिस महा निरीक्षक सरगुजा रेंज का जिम्मा दिया गया है।
आईपीएस अधिकारी विनीत खन्ना को अब कांकेर का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। संजीव शुक्ला छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस एकेडमी के उपसंचालक होंगे ।
यह सभी आईपीएस अधिकारी अब नए साल में नई जिम्मेदारियों के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा बिलासपुर आईजी रहते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रशंसा पा चुके हैं । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए भी मशहूर हैं।

Related Posts

Leave a Comment