251
हर किसी को बेसब्री से नए साल का इंतजार है। 2020 की कढ़वी यादें भुलाकर हर कोई नए साल में नई शुरुआत करना चाहता है। इस बीच, यह जानना भी बहुत जरूरी है कि 1 जनवरी 2021 से कौन से नियम बदल रहे हैं या नए नियम लागू हो रहे हैं। घरेलू रसोई गैस के दामों में तो हर माह की तरह बदलाव होगा ही, लेकिन कई ऐसे नियम में बदल रहे हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। कहीं राहत महसूस होगी, तो कहीं जेब पर बोझ बढ़ेगा।
फास्टैग अनिवार्य: 1 Jan 2021 से सरकार फास्टैग अनिवार्य करने जा रही है। जिन लोगों के वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होगा, उनसे भारी जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। फास्टैग के बिना नए वाहनों का रिजस्ट्रेशन खत्म कर दिया गया है। वहीं नए साल में इसके बिना थर्ड पार्टी बीमा भी नहीं मिलेगा।
