3 आदिवासी बहनों का शव पेड़ से लटका मिला, खुदकुशी की या मारकर फंदे से टांग दिया?

by Kakajee News

मध्यप्रदेश के खंडवा में 3 सगी बहनों के शव देर रात एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना खंडवा के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटघट की है। पुलिस को रात 2 बजे जब घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां तीनों बहनों का पोस्टमार्टम किया का रहा है। यह घटना हत्या है या आत्महत्या अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है।

खंडवा के कोटाघट गांव में तीन बहनों का शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। देर रात करीब दो बजे घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को फंदे से उतारकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस रात 2.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट या साक्ष्य नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। अभी नहीं का जा सकता है कि इन्होंने आत्महत्या की है या फिर हत्या का मामला है।

जावर थाना प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि तीनों बहनों के नाम सोनू, सावित्री और ललिता है। उनके पिता जामसिंह का निधन हो चुका है। तीनों ही आदिवासी समाज की हैं और 8 भाई बहन हैं। इसमें से दो बहनों की शादी नही हुई थी। सोनू और सावित्री खंडवा में एसएन कॉलेज में पढ़ती है। बड़ी बहन सावित्री कुछ ही दिन पहले मायके आई हुई थी। जावर थाना पर प्रभारी के अनुसार मामला आत्महत्या का हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिस रस्सी से फंदा लगाया गया था वह नई थी। यह जांच का विषय है कि यह रस्सी कौन खरीद के लाया था। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

Related Posts

Leave a Comment