बीते महीने ब्रिटेन ने बताया कि उनके देश में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मिला है। ऐसे तो भारत सहित कई देशों तत्काल प्रभाव से ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर रोक लगा दी लेकिन यह वायरस उससे पहले ही कई देशों तक पहुंच गया, जिसमें भारत भी शामिल है। पांच दिन के अंदर ही भारत में इस वेरिएंट B.1.1.7 कहा जाता है, से 29 संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल बीते 38 दिनों में ब्रिटेन से भारत आने वाले लोगों और उनके संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है।
25 नवंबर से 23 दिसंबर, 2020 मध्यरात्रि तक भारत के अलग-अलग एयरपोर्टों पर ब्रिटेन से करीब 33 हजार यात्री आए। अब इन सभी यात्रियों को ट्रैक कर इनके RT-PCR टेस्ट करवाए जा रहे हैं।
डेनमार्क, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर जैसे कई देशों में भी कोरोना का यह नया स्ट्रेन पाया गया है। जानिए भारत में अब तक यह वेरिएंट कैसे और कहां फैला है।
मंगलवार को आए पहले 6 मामले
बीते मंगलवार यानी 29 दिसंबर को भारत में पहली बार कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित 6 लोगों का पता लगा। इसके बाद सरकार ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू की। यूके का नया वेरिएंट नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ ऐंड न्यूरो साइंसेज हॉस्पिटल (NIMHANS) बेंगलुरू पहुंचे 3 सैंपलों में मिला। इसके अलावा 2 हैदराबाद के सेल्यूलर ऐंड मॉलिक्यूलर बायलॉजी और एक नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरॉलजी पुणे में मिला।
बुधवार को भारत में 14 और मामले सामने आए
30 दिसंबर को ब्रिटेन से भारत लौटे 14 और लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला, जिसके बाद आंकड़ा 20 पहुंचा। नए मरीजों में से 4 दिल्ली के हैं। इन 14 में से 8 मरीजों के सैंपल की जांच दिल्ली के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज, 4 की NIMHANS, 1-1 की दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऐंड इंटिग्रेटिव बायलॉजी और पश्चिम बंगाल के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स में हुई थी।
गुरुवार को पांच और मामले, भारत में 25 हुए मरीज
गुरुवार को 5 और ऐसे कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले आए, जिनमें इसका नया स्ट्रेन मिला। इन ताजा 5 मामलों में से 4 की जांच पुणे के नेशनल वायरॉलजी में हुई और एक की दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ जीनोमिक्स ऐंड इंटिग्रेटिव बायलॉजी में। संक्रमित लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आइसोलेशन में रखा गया है।
शुक्रवार को 4 और मरीज मिले
अभी तक भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से कुल 29 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 4 मामलों का पता शुक्रवार को चला है।
304
previous post
