मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ पहुंचे, नववर्ष के उपहार के रुप में मिला करोड़ो रुपए के विकास कार्यो की सौगात

by Kakajee News

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब रायगढ़ पहुंचे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे भी साथ थे। इस अवसर पर खेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के साथ-साथ कांगे्रस के पांचों विधायक एवं नगर निगम की महापौर ने उनका स्वागत किया।
नव वर्ष के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज रायगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान कांगे्रस विधायक एवं पार्टीं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मिनी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करते हुए नए साल के उपहार के रूप में जिलेवासियों को विभिन्न विकास कार्यो के लिए करोड़ो रुपए की सौगात दी। जिसमें 117.755 करोड़ रुपए की लागत से 46 लोकार्पण एवं 280.364 करोड़ रुपये की लागत से 106 भूमिपूजन कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस मौके पर विभिन्न योजनान्तर्गत हितग्राहियों को 5.90 करोड़ रुपये की राशि का सामग्री वितरण भी किया गया।

Related Posts

Leave a Comment