रायगढ़. खरसिया पुलिस ने आज देर शाम खरसिया के कन्या भवन में छापामार कार्रवाई करते हुए एक जुए के बड़े फड को पकड़ा। बताया जा रहा है कि खरसिया सहित आसपास के कई बड़े जुआरी यहां अपनी महफिल सजाए हुए थे और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारते हुए 9 जुआरियों को पकड़ा है। जिनमंे धनाड्य घर के सफेश पोश शामिल है। इनके पास से पांच लाख से भी अधिक की राशि कई मोबाईल फोन जब्त किये है और लीखापढ़ी की कार्रवाई जारी है।
खरसिया शहर के बीचो बीच स्थित कन्या भवन में आज दोपहर एक कार्यक्रम के बाद डभरा के व्यवसायी की पहल पर शाम को जुए बडी महफिल सजी थी और जानकारी मिलने के बाद खरसिया एसडीओपी व चैकी प्रभारी खरसिया ने अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए सभी 9 जुआरियों को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर नगदी रकम जब्त कर ली है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद खरसिया में हडकंप मचा हुआ है चूंकि पकड़े गए लोग बड़े परिवार से संबंध रखते है और इनका नाम पुलिस रिकार्ड में न आए इसके लिये राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है।
