जहरीली शराब बेचने वाला कोचिया गिरफ्तार, और किन-किन को शराब बेचे जाने के संबंध में पुलिस कर रही पूछताछ, नेता प्रतिपक्ष ने भूपेश सरकार से मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की बात कही

by Kakajee News

जांजगीर चांपा। जिले के रोगदा में देशी शराब पीने के बाद तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों मंे मौत हो जाने के बाद जहां पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। पुलिस ने इस घटना में अवैध शराब बेचने वाले कोचिये को गिरफ्तार कर और किन-किन लोगों को शराब बेचे जाने के संबंध में पूछताछ कर रही है। जहरीली शराब सेवन से तीन की मौत हो जाने की घटना के बाद से पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी भूपेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

 

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि आज जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ के पास ग्राम रोगदा में तीन जवानों की शराब पीने से मौत हो गई। यह घटना अत्यंत ही दर्दनाक है। मृतक परिजनों के प्रति हम अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं। शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि शराब पीने के कारण जो मौत हुई है, तीन लोग असमय काल के गाल में समा गए हैं, इसके लिये कौन दोषी है और जो भी इसका दोषी है। चाहे तो शासन का हो या प्रशासन को व्यक्ति हो। उसके खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई हो। इस पूरे घटनाक्रम को उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

 

Big Breaking News देशी शराब पीने से 03 हुए बेहोश, परिजनों ने जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया हो गई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

छत्तीसगढ की भूपेश सरकार अवैध शराब का जो कारोबार चल रहा है। जिसके कारण जहरीली शराब बेची जा रही है जो मौत को पैगाम लेकर गांव-गांव जा रही है। आज की यह घटना इसी जहरीली शराब की परिणीति है। तीन परिवार उजड गए और इसके लिये भूपेश सरकार दोषी है, छत्तीसगढ़ की कांगे्रस सरकार दोषी है। हमारी मांग है कि तीन गरीब परिवार उजड़े हैं। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो, और जो भी दोषी है उसके खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई हो। नवजवान असमय काल के गाल में समा गए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रूपये का मुआवजा देना चाहिए। इसलिये देना चाहिए कि जब उत्तरप्रदेश में कोई घटना हो जाती है तो यहां के मुख्यमंत्री अपने आकाओं को खुश करने जब वहां 50-50 लाख रूपये मुआवजा राशि दे सकते हैं तो यहां क्यों नही दे सकते।

Related Posts

Leave a Comment