शारदा साहू ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

by Kakajee News

कुरुद जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू ने स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने कहा है कि इस साल भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हजारों लोगों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें यह अमूल्य आजादी मिली है।

अलग-अलग जाति, धर्म, खान-पान, बोली-भाषा और भौगोलिक विविधता वाले भारत की आजादी के बाद उसके स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सफल होने की आशंका जताई गई थी। लेकिन अनेक चुनौतियों के बावजूद आज भारत पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन करते हुएशारदा साहू ने कहा है कि जिनके बलबूते आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं, उन्हें याद कर मन सम्मान और गर्व से भर जाता है।

शारदा साहू ने कहा कि हमारे पुरखों ने आजादी के बाद जिस लोकतंत्रात्मक गणराज्य का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है । आजादी की 75वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत सभी लोग अपने घरों, शासकीय कार्यालयों, संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस गौरवशाली अवसर पर अपनी भागीदारी निभाएं ।

Related Posts

Leave a Comment