मरीजों के परिजनों के लिए स्वास्थ्य विभाग दाईकोरा आश्रम गृह की कर रहा शुरुआत

by Kakajee News

रायपुर । राजधानी रायपुर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए स्वास्थ्य विभाग दाईकोरा आश्रम गृह की शुरुआत कर रहा है। इस विश्राम गृह में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने का इंतजाम किया गया है। यहां मरीजों के परिजन महज 50 रुपए में 24 घंटे ठहर सकेंगे। यहां चौबीस घंटे पानी से लाइट तक की सुविधा रहेगी। 14 अगस्त से विश्राम गृह मरीजों के परिजनों के लिए खोल दिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा- स्वास्थ्य अधिकारी दफ्तर के पीछे 45 लाख रुपए की लागत से दाईकोरा विश्रामगृह बनाया गया है… यहां मरीजों के परिजनों के लिए 12 बिस्तर का इंतजाम किया गया है। 6 बेड महिलाओं के लिए और 6 वर्ड पुरुषों के लिए सुरक्षित किया गया है।

दाईकोरा विश्राम गृह के पास मरीजों के परिजनों के साथ आने वाले बच्चों के खेलने के लिए भी कई तरह की मशीनें और खिलौने रखे गए हैं, ताकि बच्चों का भी मनोरंजन हो सके।

दाईकोरा विश्राम गृह का 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुभारंभ करेंगे। इसके बाद यहां पर मरीजों के ठहरने की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

दाईकोरा विश्राम गृह में आंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल, डीकेएस अस्पताल, जिला अस्पताल महिला में भर्ती मरीजों के परिजन सिर्फ मरीज का एडमिट कार्ड दिखाकर यहां रूम बुक करा सकेंगे। मरीजों के परिजनों के लिए 24 घंटे बुकिंग करने सीएमएचओ कार्यालय द्वारा दो स्टाफ की तैनाती भी की गई है… जो 24 घंटे यहां मौजूद रहेंगे।

Related Posts

Leave a Comment