बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कुशभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर बरसे | इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बहुत छोटे कार्यकर्ता को, झंडा बैनर बांधने वाला, दीवार लेखन करने वाले एक कार्यकर्ता को आज प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है | उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं, अपने छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के भरोसे पर मैं परिश्रम की पराकाष्ठा करूंगा | सभी नेता कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा |
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जब से कांग्रेस के सरकार बनी है सारे विकास काम ठप्प है | माफिया राज प्रदेश में चल रहा है | नवजवानों का भविष्य खराब कर रही , नशे कारोबार प्रदेश चल रहा है | हर वर्ग कांग्रेस सरकार से परेशान है ,सिर्फ ठगने का काम कर रही है | उन्होंने कहा न डरेंगे न झुकेंगे अटल सपनो का छत्तीसगढ़ बनाने 2023 में कमल खिलाएंगे | वही आदिवासी अध्यक्ष को हटाए जाने के कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगा रही है, भाजपा ने आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए जितना काम किया है, कांग्रेस कभी नहीं कर सकती. राष्ट्रपति से लेकर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल तक आदिवासी हैं, केंद्रीय मंत्री आदिवासी हैं |
