विधानसभा चुनाव से पहले शांत बैठी बीजेपी अब आक्रमक मूड में नजर आ रही है | 24 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी एक राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने वाली है | बीजेपी का दावा है इस प्रदर्शन लाखो बेरोजगार शामिल होंगे |
भाजयुमो द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव से पहले हल्ला बोल रथ को को हरी झंडी दिखाई | बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन, वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेश मूणत ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया | रथ पूरे शहर में घूमकर युवाओ को सीएम हाउस घेराव में जुड़ने की अपील करेगी |
सीएम हॉउस घेराव को लेकर बीजेपी मंडल और जिला प्रभारियो की बैठक हुई | जिसमे भाजयुमो के सीएम हाउस घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई | बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी की अहम बैठक को लेकर कहा कि अनुमति मिले या न मिले प्रदर्शन तो होगा, दम है कितने दमन में तेरे देखा है और देखेंगे |
बृजमोहन ने कहा कि युवा छात्र सड़कों पर आने वाला है. आज की स्थिति में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है | युवा मोर्चा के आंदोलन से सरकार डर गई है. घबरा गई है, नए निर्देश और नए-नए आदेश जारी कर रही है |
