Raipur Breaking News : महज एक घंटे में हो गई सोने, चांदी के जेवरात समेत लाखों की नगदी की चोरी…….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायपुर। महज एक घंटे के लिये मकान को सुना छोड़कर खाना खाने होटल जाना एक परिवार को तब महंगा पड़ गया जब अज्ञात चोरों ने सुनेपन का फायदा उठाकर सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रूपये की नगदी पार कर दी गई।

राजधानी में आए दिन चोरी की वारदात बढ़ते जा रही हैं। घर को सुना छोड़ बाहर जाना यानी चोरों को न्योता देना जैसे स्थिति बन रही है वही डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा नगर मैं चोरों ने धावा बोलकर 6 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है प्रार्थी के अनुसार सपरिवार घर में ताला लगाकर 8 बजे से खाना खाने होटल गए हुए थे जब खाना खाकर वापस घर आए तब देखा की मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था व दरवाजा अंदर से लॉक है।

घर के पीछे जाकर देखने पर पता चला पीछे का दरवाजा खुला हुआ था अंदर जाने पर प्रार्थी की माता उसके स्वयं के कमरे में रखी अलमारी व दराज का सामान बिखरा हुआ है। सामान चेक करने पर पता चला कि प्रार्थी और उसकी मां के कमरे में रखी अलमारी में सोने चांदी के जेवरात 3 लाख 80 हजार नगद कुल 6 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ खोजबीन में जुटी।

Related Posts

Leave a Comment