Korba Breaking News : हैजा फैलने से दो लोगों की मौत गांव में दहशत का महौल………..पढ़िए पूरी खबर

by Kakajee News

कोरबा। कुंए का दूषित पानी पीने से एक गांव के 14 लोग हैजा की चपेट में आ गए हैं वहीं दो लोगों की मौत हो जाने से पूरे गांव मंे दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिला के पोड़ी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनगवा में हैजा फैलने से 14 लोग हुए बीमार जिसमें दो लोगों की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। हैजा से दो की मौत हो जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का महौल निर्मित हो गया है।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पनगवा में कुँए के पानी पीने से गांव के ग्रामीण बीमार हुए हैं। जिन्हें हालात बिगड़ने के बाद 9 लोगों को तत्काल नजदीकी उपस्वास्थ्य केंद्र पसान में भर्ती कराया गया। वहीं 3 अन्य ग्रामीणों को पोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी मिलने के बाद विभाग अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है। साथ ही एसडीएम नंदजी पांडे, जनपद सीईओ, बीएमओ दीपक सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है।

Related Posts

Leave a Comment