277
रायगढ़। राज्य शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना के तहत स्थानांतरण किया है। जिसके अंतर्गत महेश्वर नाग को सारंगढ़ का नया एडिशनल एसपी बनाया गया है। अभी वर्तमान में माहेश्वर नाग यातायात विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद्भार सम्हाल रहे हैं और उनके रायगढ़ में पद्भार के बाद से रायगढ़ जिले की यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुधर चुकी है साथ ही साथ इनके दिशा निर्देश में आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में कई महत्वपूर्ण कार्य किया जा चुका है जिसके परिणाम भी देखने को मिल चुका है।
