Raipur News : शराब कोचिया के होटल में पुलिस की दबिश, अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार

by Kakajee News

रायपुर । पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियो,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट सहित को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में 22 अगस्त को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत छोटे उरला मोड़ पास स्थित पप्पु मिनी होटल में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर ए.सी.सी.यू एवं थाना अभनपुर की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ कर पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम फैजल खान, आशुतोष सिन्हा एवं नरेन्द्र धृतलहरे निवासी अभनुपर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा होटल में तलाशी के दौरान होटल में शराब रखा होना पाया गया।

तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा होटल के बाहर खड़ी पोलो कार में भी शराब रखा होना बताया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 58 पौवा अंग्रेजी शराब, 81 पौवा देशी शराब, 18 बाॅटल बीयर कीमती लगभग 25,000/- रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर की पोलो कार कीमती 4,00,000/- जुमला कीमती लगभग 4,25,000/- जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Related Posts

Leave a Comment