रायपुर। 24 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के हल्ला बोल आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी ने सफल आयोजन करार दिया है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस वार्ता करके भाजयुमो के हल्ला बोल पर कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों से युवा अपने हक की लड़ाई के लिए रायपुर में जुटे थे | युवाओं ने अपने हक के लिए राजधानी में आवाज उठाई | वही मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा बेरोजगारी भत्ता दिया ही जाएगा ऐसा नहीं था | बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे हमारे घोषणा पत्र को बार-बार दिखाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ को रोजगार देने की बात कही थी ,जरा उनके घोषणापत्र को भी देखना चाहिए।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में युवा महसूस कर रहा है कि किस तरह राज्य की सरकार अन्याय कर रही है।
जन घोषणा पत्र में नौकरी का उल्लेख किया , रोजगार का उल्लेख किया है । जिस तरह से विधानसभा में रोजगार के आंकड़े सामने आए उससे साफ है कि सरकार प्रदेश के युवाओं को छलने का काम कर रही है । 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ के युवाओं का जोश और नाराजगी देखी गई उससे पता चलता है कि सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजयुमो के आंदोलन को दबाने का आरोप भी लगाया है । अरुण साव ने कहा कि स्वतंत्र भारत मे पहली बार कंटेनर लगाकर हमारे आंदोलन को रोकने का प्रयास भी किया इसके बाद भी भाजयुमो कार्यकर्ता सीएम हाउस तक पॅहुचे। 28 अप्रैल 2002 के आंदोलन के बाद उस समय की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी | वैसे ही अब से इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू।
मुख्यमंत्री शब्दो की मर्यादा के ख्याल नही रख रहे है । हमारे नेताओं को अपशब्दों का प्रयोग हो रहा है । अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है । सत्ता पक्ष को जवाब देना चाहिए लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है । युवाओं की जायज मांग है जिसके कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था। अरुण साव ने कल के आंदोलन को सफल बनाने पर प्रदेश के युवाओं कप धन्यवाद भी दिया है ।
बीजेपी की पीसी पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि नए नए अध्यक्ष बने हैं 7 से 8 हजार से ज्यादा उपस्थिति नगर निगम के सामने नहीं हो सकती थी । रायपुर नगर निगम के सामने एक लाख की भीड़ कैसे सामने आएगी ,यह सभी जानते बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने पर कहा कि बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया ही जाएगा ऐसा नहीं था। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे हमारे घोषणा पत्र को बार-बार दिखाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ को रोजगार देने की बात कही थी जरा उनके घोषणापत्र को भी देखना चाहिए।
