Political News Chhattisgarh : कार्यकर्ताओ पर से FIR हटाए नहीं तो फिर होगा आंदोलन -अमित साहू

by Kakajee News

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कल राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया था | प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओ के बिच झड़प भी हुई थी । सीएम हाउस घेराव के दौरान पुलिस के साथ मारपीट और अधिगृहित वाहनों में तोड़फोड़ समेत शासकीय कार्य मे बाधा डालने के आरोप में नामजद समेत अज्ञात भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है । पुलिस ने की कुल 6 FIR दर्ज की ,2 कोतवाली में और सिविल लाइन थाने में 4 FIR दर्ज हुई है।

कार्यकर्ताओ पर हुई FIR पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि कार्यकताओ पर किए FIR दर्ज की निंदा करता हु। झूठे वीडियो बनाकर बदनाम करने की कोशिश कर रही है | प्रशासन सत्ता की गुलामी न करे, FIR वापस ले नही तो ,FIR के खिलाफ भी BJYM सड़क पर उतरेगा | वही मंत्री रविंद्र चौबे ने कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर होने पर कहा दबाने जैसी कोई बात नहीं है ।

जिन थानों क्षेत्रों की घटना है पुलिस वालों के ऊपर शारीरिक चोट हुआ होगा राजनीति में इस प्रकार की घटनाएं होती रहती है । हम लोग भी 15 साल विपक्ष में थे इस प्रकार के एफआईआर होते रहते हैं । छत्तीसगढ़ में जो वादा किया गया था उससे ज्यादा अच्छा बेहतर काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment