379
जिले के भगवानपुर चौक के निकट एक दुकान मे विचित्र जानवर देखा गया है। इस जानवर को आज से पहले यहां किसी ने नहीं देखा था। बताया जा रहा है कि जानवर मंगलवार को देर रात में एक दुकान में घुसा, जिसे बुधवार की सुबह दुकान खोलने के बाद दिन में देखा गया। इलाके में इस जानवर को लेकर चर्चायें तेज हैं। अफवाह और आशंकाएं भी फैल रही हैं। इस जानवर को देखने के लिए इलाके भीड़ इकट्ठी हो रही है।
स्थानीय लोगों ने इस विचित्र जानवर के बारे में वन विभाग को सूचना दी है, इसके बाद वन विभाग की टीम जानवर पकड़ने के लिए घटनास्थल पर रवाना हो गई है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्थानीय जानवर न होकर कोई जंगली जानवर है, जो झुंड व जंगल से भटक कर यहां आ पहुंचा है। लोग इसकी पहचान के लिए वन विभाग की टीम का इंतजार कर रहे हैं, फिलहाल यह जानवर कौतूहल बना हुआ है।
