जलप्रताप में 7 डूबे, 1 का मिला शव, युवती को गंभीर हालत में भेजा गया अस्पताल, पांच की तलाश अब भी जारी….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

कोरिया । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में आज उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जहां जब नहाते समय आज दोपहर एकाएक सात लोग गहरे पानी में डूबे गए। अभी को बाहर निकाल लिया गया है जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है वहीं एक युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है, बचाव दल के द्वारा अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। ये इलाका मध्यप्रदेश की सीमा से लगा हुआ है और जिन लोगों की डूबने की सूचना मिली है वे सभी मध्यप्रदेश के सिगरौली जिले के निवासी है और आज यहां पिकनिक मनाने आए थे।


इस संबंध में मनेन्द्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक कोसीमा ने बताया कि कोरिया जिले के एसपी त्रिलोक बंसल छुट्टी में हैं और आज वे उनका चार्ज देख रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले रमदहा जलप्रपात में नहाते समय सात लोग गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने एक युवती समेत एक व्यक्ति को बाहर निकाला है जिनमें से युवती को जहां गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है वहीं पुरूष की मौत हो गई है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचकर अन्य लोगों की खोजबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी है और रविवार के दिन सरगुजा विकासखण्ंड के भरतपुर के रमदहा जलप्रताप में पिकनिक मनाने आए थे। बीते कुछ दिनों पहले हुई बारिश की वजह से जल प्रपात का जल स्तर काफी बढा हुआ है और नहाते समय यह घटना घटित हो गई।

पुलिस अधीक्षक कोसीमा का यह भी कहना है कि जिस जगह घटना घटी है वह कोरिया जिले से लगभग 110 किलोमीटर दूर है, जहां नेटवर्क भी नही पकड़ रहा है, लेकिन मौके पर गोताखोर की टीम पुलिस के साथ पहुंचकर डूबे हुए लोगों की तलाश में जुट गई है।

सिंगरौली अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि सिंगरौली जिले के थाना नवानगर अंतर्गत माजन एवं चौकी जयंत क्षेत्र के रहने वाले 10-12 व्यक्ति छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया के रमदहा वाटरफॉल गए थे जहां पानी में डूबने से 04 व्यक्तियों की मृत्य हो गयी है। 01 महिला को सकुशल बाहर निकाला गया है जबकि 02 अन्य की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पर सिंगरौली पुलिस द्वारा परिजनों के साथ पुलिस बल रवाना किया गया है। मौके पर एसडीआरएफ एवं छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

इस सबंध में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज तक संवाददाता नरेश शर्मा को बताया कि 5 लोगो के डूबने की बात सामने आ रही है। टीम जलप्रपात में डूबे लोगों की तलाश में लगी हुई है, लोगो को ढूंढा जा रहा है, एहतियातन सुरक्षा को लेकर वहां दिशा निर्देश लगाए गए है, प्रपात के नजदीक जाने की मनाही है। लेकिन मध्यप्रदेश के सिंगरौली से आए दो परिवार के 16 लोग लापरवाही के चलते दुर्घटना का शिकार हुए हैं जबकि वहां सावधानी का बोर्ड भी लगा है।
अब तक 5 लोगो को नही ढूढा जा सका है प्रशासन की टीम मौके तलाशी में जुटी हुई है। जलप्रपात के आसपास जाने व नहाने को लेकर चेतावनी के बोर्ड लगे हुए है, उसे डेंजर जोन घोषित कर रखा है, पूर्व में भी यंहां कई हादसे हो चुके है।

डूबने वालों के नाम
1, श्वेता सिंह पिता कमलेश सिंह 22 निवासी – निगाही कॉलोनी
2, हिमांशु सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 18 वर्ष, निगाही कॉलोनी
3, श्रद्धा सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 14 साल
4, अभय सिंह पिता योगेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जयंत कॉलोनी
5, ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 साल निवासी, माजन मोड़

बचाया गया
6, सुरेखा सिंह पति ऋषभ सिंह 22 साल माजन मोड़

मौत हो गई
7, रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह 26 साल जयंत कॉलोनी

Related Posts

Leave a Comment