चरित्र शंका पर डंडे से पीटपीट कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, कापू के ग्राम बारबंद सुखबासूपारा गांव की घटना

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले ग्राम बारबंद सुखबासूपारा में एक पति ने 16 अप्रैल की दोपहर अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए डंडे से पीटपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बारबंद सुखबासूपारा (पखनाकोट) में 16 अप्रैल की दोपहर पति नानसाय यादव 52 साल और उसकी पत्नी मनबोधनी 48 साल के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। जहां विवाद अधिक बढ़ने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया। 17 अप्रैल की सुबह पड़ोसियों ने मृतक महिला के बेटे प्रदीप यादव निवासी पत्थलगांव को उसके दोस्त विजय श्रीवास मोबाईल पर सूचना देते हुए बताया कि 16 अप्रैल की दोपहर तुम्हारे माता-पिता दोपहर में आपस में लड़ रहे थे।

घर के पीछे बाड़ी में जगह-जगह पर खून जमीन पर गिरा दिखाई दे रहा है । तब किसी अनहोनी घटना की आशंका से मृतक महिला का बेटा अपने परिवार के साथ घर पहुंचा तब तक उसकी माँ की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उसने अपने पिता से जब चर्चा किया तो उसने बताया कि उसकी माँ के देर रात तक घर नहीं आने और अपने नये घर में बिना बताये सो जाने की बात को लेकर दोनों के बीच लडाई झगडा हुआ जिससे आक्रोशित होकर उसने डंडा से पीटपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी नान साय यादव ने बताया कि उसने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी को डंडे से मारपीट मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के बयान के बाद कापू पुलिस ने आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा व घटना के समय पहने हुए कपड़े को जप्त करते हुए आरोपी को जेल दाखिल करा दिया गया है।

Related Posts

Leave a Comment