शराब सेवन कर डयूटी में आने वाले एक प्राचार्य व एक शिक्षक पर गिरी कार्यवाही की गाज

by Kakajee News

बालोद । बालोद जिला शिक्षा विभाग में शराब सेवन कर डयूटी में आने वाले एक प्राचार्य व एक शिक्षक पर कार्यवाही की गाज गिरी हैं।
ग्राम बरही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य महात्मा राम उईके के निलम्बन के लिये जहाॅ जिला शिक्षा अधिकारी ने लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा हैं तो वही शासकीय प्राथमिक शाला टेकापार के सहायक शिक्षक धनश्याम सिन्हा को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलम्बित कर दिया है….. जिससे शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है।


आपको बता दे कि जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति, एवं अन्य योजनाओ के सम्बंध में जिला मुख्यालय मे बैठक हुई। जिसमे प्राचार्य महात्मा राम उईके शराब के नशे मे सम्मिलित होकर अपशब्द का प्रयोग कर रहे थे।

शासकीय प्राथमिक शाला टेकापार के सहायक शिक्षक धनश्याम सिन्हा शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आने और बच्चो से मारपीट करने की शिकायत मिली थी। जिसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ा रुख इख्तियार करते हुए कार्यवाही की है।

Related Posts

Leave a Comment