आरएसएस प्रमुख पहुंचे कौशिल्या माता मंदिर

by Kakajee News

कौशिल्या माता मंदिर ,राम मंदिर दर्शन के आमंत्रण को स्वीकारते हुए आज आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत चंदखुरी स्थित कौशिल्या माता और राम मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे | दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहन भगवत और न्योता दिया था कि कौशल्या माता और गौठानों का निरक्षण करे | जिस पर आरएसएस ने कहा था कि हमे आमंत्रण नहीं मिला , अगर आमंत्रण देना है तो विधिवत दे | जिसके बाद कल शहर अध्यक्ष गिरीश देवांगन मोहन भागवत को आमंत्रण दिया था |

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कौशल्या मंदिर और राम मंदिर दर्शन पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के लिए धर्म राजनीति का मुद्दा नहीं रहा है ,धर्म व्यक्तिगत आस्था रहा है | आरएसएस के बड़े-बड़े नेता आए थे ,रामभक्त अपने आपको बताते हैं इसलिए उसको आग्रह किया था और छत्तीसगढ़ के धर्म के लिए संस्कृति के लिए काम कर रहे हो उसका अवलोकन करें, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दर्शन किए हर्ष का विषय है |

इधर बीजेपी का का कहना है कि आरएसएस के कार्य, संस्कृति , विचार के बारे में कांग्रेसियों को जानकारी नहीं है | जानकारी होती तो बयान देने का औचित्य नहीं है | समन्वय क्या है ,उनकी बैठक होती रहती है , कांग्रेस को यह देखना चाहिए कि कितना संघ को समझते हैं ,कितना बीजेपी को समझते हैं कि पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गए है |

बतादें कि हफ्ते भर से रायपुर के जैनम भवन में आरएसएस की बैठक चल रही है | अलग अलग विषयो पर चर्चा हुई ,प्रदेश भर के पदाधिकारी बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे है | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी रायपुर आए थे | अपने दौरे के बीच आज मोहन भागवत ने चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर का दर्शन भी किया, इस दौरान उनके साथ संघ के प्रान्त संघचालक डॉ. पुर्नेंदु सक्सेना और तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे |

Related Posts

Leave a Comment