बंद फैक्ट्री में चोरी करने घुसे चार चोरों को पुलिस ने रंग हाथों पकड़ा , चोरों से लोहे की सामग्री एवं ऑटो बरामद

by Kakajee News

रायपुर। 20 सितम्बर की रात्रि 09 बजे के आस-पास थाना उरला को सूचना मिली कि ज्योति स्ट्रक्चर लिमि. उरला नामक फैक्ट्री में कुछ चोर चोरी करने के लिये घुसे है। तत्काल पुलिस पार्टी मौके के लिये रवाना हुई फैक्ट्री को चारो तरफ से घेराबंदी किया गया।


फैक्ट्री के अंदर घुसे तीन चोर पकड़े गये। पास ही एक ऑटो वाहन में कुछ मॉल चोरी किया हुआ भरकर ले जाने की तैयारी मे एक व्यक्ति खड़ा था कुल चार लोगों को ऑटो एवं माल सहित गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों सहित माल थाना लाकर उनके विरूद्ध धारा 41(1$4)जॉफौ/379 भादवि तैयार कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment