221
धमतरी। धमतरी जिले के मेघा हल्का में पदस्थ पटवारी का घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा ने उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से जिले के पटवारियों में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पटवारी हल्का नंबर 24 मेघा में पदस्थ पटवारी कमलनारायण ध्रुव का एक किसान से नामांतरण के बदले रिश्वत लेते वीडियो सोशन मीडिया में वायरल जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले कलेक्टर ने छत्तीसगढ सिविल सेवा नियम के तहत पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
