204
धमतरी। खेत में काम करने गई महिला पर अचानक मधुमक्खियों के झूंड ने उस पर हमला जिससे महिला की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। उक्त मामला धमतरी जिले का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के कुरूद के अंतर्गत आने वाले ग्राम बगदेही में आज एक महिला केजा बाई ध्रुवंशी अपने रिश्तेदार के खेत मे काम करने गई हुई थी।
इस दौरान मधुमक्खीयों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। महिला को घायल अवस्था मे ग्रामीणों के द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां उपस्थित डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में ही महिला को मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
