कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में एक लंबे अर्से से जंगली भालू का आतंक बना हुआ है। दिन के साथ साथ अब लगातार रात में शहर के गलियों में भालू के घूमने से लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कांकेर शहर के एकता नगर में एक जंगली भालू को देखा गया है। कई लोगों ने इस भालू का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया में अब तेजी के साथ वाइरल भी हो रहा है।
लोगो ने बताया कि एक लंबे अर्से से यहां भालू का आतंक है। दिन हो या रात कभी भी भालु पहुँचने से लोगों में है दहशत का मोहौल निर्मित हो जाता है। बीती रात भोजन और पानी की तलाश में एक भालू एकता नगर तक आ पहुंचा था। जिससे डर कर कई लोगों ने घर मे दुबककर रहना ही मुनासिब समझा।
लोगो ने यह भी बताया कि यहां पिछले लंबे समय से जंगली भालू के आतंक को देखते हुए वन विभाग के द्वारा लाखों रुपए खर्च कर जामवंत योजना की शुरुआत की गई थी अब वह भी विफल साबित हो चुकी है।
