सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, संरक्षक श्री सुशील ओझा, सचिव श्री अमित साहू के नेतृत्व में पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी से भेंट कर इस वर्ष के दशहरा का निमंत्रण दिया।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान राजा रामचंद्र जी का पूजन कर दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी समिति करती उस भूमिपूजन में पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे साथ ही साथ समस्त प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
यह दशहरा उत्सव रायपुर शहर के सबसे प्राचीन लगभग 150 वर्षो से भी अधिक और प्रमुख मठ श्री दुधाधारी के होने के कारण आसपास की भीड़ लाखों में होती है और यह सब कार्यक्रम दुधाधारी मठ के महंत श्री रामसुंदर दास जी के सानिध्य में ही संपन्न होता है। दुधाधारी मठ की रामायण मंडली रामलीला का मंचन करते है। उक्त जानकारी समिति के सचिव अमित साहू ने दी।
