सिंधी समाज को आदिवासी घोषित करने की मांग

by Kakajee News

रायगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान सिंधी समाज के लोगों ने आदिवासी (अनुसूचित जनजाति) घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
दो जनवरी को सिंधी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सिंधी समाज की सभ्यता जो कि सर्वमान्य व उप्लब्ध वैश्विक इतिहास के अनुसार ङ्क्षसधु घाटी की सभ्यता सबसे पुरातन सभ्यता है, अर्थात हमारा समाज विश्व की प्रचीनतम समाज है। इस तथ्य के प्रकाश में जाति सिंधी समुदाय को आदिवासी घोषित किया जाना उचित होगा और उन्होंने ज्ञापन सौंपकर सिंधी समाज को आदिवासी (अनुसूचित जनजाति) घोषित करने की मांग की है। सिंधी समाज के रमेश भोजवानी ने बताया कि लंबे समय से उनका समाज कई समस्याओं से जूझ रहा है और इसी को लेकर समाज के सभी लोगों ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन देकर सिंधी समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की गुहार लगाई है।

Related Posts

Leave a Comment