गोडाउन में लगी आग को 25 टैंकरों ने बुझाया

by Kakajee News

इंदौर की लोहा मंडी में रविवार रात आगजनी की घटना हुई। कासानी परिसर में स्थित गोडाउन में आग लगी। आग ने समीपस्थ गोडाउन को भी अपनी चपेट में लिया। अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आग में बड़ा आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
फायर ब्रिगेड के अनुसार शंकरबाग स्थित कासानी परिसर में चार-पांच गोडाउन है। इनमें से चिराग जैन के अरिहंत सेल्स के गोडाउन में आग लगी। गोडाउन में कृषि से जुड़े उपकरण और पाइप थे। जो आग की भेंट चढ़ गए। सबसे पहले पाइप ने आग पकड़ी। जो इतनी तेजी से फैली की। उसने पड़ोस के गोडाउन को भी अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची। चूंकि कासानी परिसर में जाने के लिए रास्ता काफी संकरा है। इसलिए फायर गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। आग बुझाने के लिए करीब 25 टैंकरों की मदद ली गई। अभी नुकसानी का पता नहीं चल पाया है।

Related Posts

Leave a Comment