फरार सुर्यकांत तिवारी ने कोर्ट में किया सरेंडर, ईडी को मिली 12 दिन की रिमांड, अब उगलेगा सुर्यकांत तिवारी कई राज

by Kakajee News

नरेश शर्मा की खास खबर
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में हुए कोयले घोटाले व अधिकारियों तथा ठेकेदारों से अवैध वसूली करने के मामले में फरार मुख्य आरोपी सुर्यकांत तिवारी ने आज नाट्कीय घटनाक्रम में अचानक रायपुर की विशेष अदालत में शनिवार की दोपहर कारोबारी सूर्यकांत तिवारी पहुंच कर दिया। सुर्यकांत तिवारी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उसे लेकर ईडी उसके हर ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी। आज तक को मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वो अदालत में सरेंडर करने की नीयत से वकीलों के साथ पहुंचा।

सरेडर करने के बाद सुर्यकांत तिवारी स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश हुआ। यहां तिवारी के वकीलों ने न्यायाधीश को बताया कि सरेंडर करना है। अदालत ने पूछा किस मामले में अपराधी हो, वकीलों ने बताया कि तिवारी को ईडी ढूंढ रही है। इसके तुरंत बाद न्यायाधीश के आदेश पर ईडी के वकील को बुलवाया गया। तब तक सुर्यकांत तिवारी अदालत में ही खड़ा रहा। वह अदालत के बाहर नही निकला। जब तक ईडी के वकील वहां पहुंच गए थे।

अदालत पहुंचते ही ईडी के वकील ने आकर कहा इनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है इसमें सरेंडर का कोई प्रावधान ही नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने केस डायरी मंगवाई और ईडी के वकील ने गिरफ्तारी पत्रक मंगवाया। कोर्ट के सरेंडर से इनकार के बाद ईडी ने उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से उसकी 14 दिन की रिमांड मांगी गई, बहस के बाद न्यायालय द्वारा 12 दिन की रिमांड स्वीकृत की। अब 10 नवंबर को इसी मामले में पहले से गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल के साथ उसकी अगली सुनवाई होगी।

आज तक को मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को प्रदेश पड़े ईडी के छापों में तिवारी के नाम पर करोड़ों के अवैध-लेन-देन के सबूत मिले थे। इसमें कोयले के खनन, ट्रांसपोर्टिंग सहित और भी मामलों में की गई छापेमारी के दौरान उगाही के कई कागज मिले थे। इसमें सभी में सुर्यकांत तिवारी और उससे जुड़े लोगों का दखल पाया गया था। ईडी शुरू से ही सूर्यकांत तिवारी को भी पकड़ना चाह रही थी, मगर वह इनकी पहुंच से बाहर था। उसके बारे में अफवाह भी चल रही थी कि वह देश से बाहर निकल गया है। कोई उसके मुंबई तो कोई गुजरात में होने का दावा कर रहा था। उस तक ईडी या और कोई पुलिस टीम पहुंच पाती इससे पहले ही आज सुर्यकांत तिवारी अचानक रायपुर की अदालत में पेश हो गया।

आयकर अफसर कर चुके हैं पिटाई
सूर्यकांत ने कहा- मैं एक कारोबारी हूं अपराधी नहीं। आयकर विभाग की टीम जब सर्च के लिए हमारे घर आई तो अफसरों ने मुझे पीटा। इसका उन्हें कोई हक नहीं है। मुझसे आयकर के अफसरों ने गलत बयान देने को भी कहा, मगर मैंने नहीं दिए। मैं महात्मा गांधी को मानने वाला छत्तीसगढ़िया आदमी हूं, मेहनत करता हूं। जीवन में तरक्की करना कोई अपराध तो नहीं।

ईडी ने अब तक कितनी कार्रवाई की
11 अक्टूबर को प्रदेश में रायपुर और अन्य बड़े शहरों में 15 से अधिक ठिकानों पर ईडी के छापे पड़े। आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल नाम के कारोबारी को गिरफ्तार किया गया ये तीनों अब जेल में हैं। ईडी सूर्यकांत तिवारी पर भी शिकंजा कसना चाह रही थी। सूत्रों के मुताबिक तिवारी के खिलाफ राजनीतिक फंडिंग का मामला भी ईडी की जांच के दायरे में हैं। बहरहाल सुर्यकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी के पास 12 दिन है जिससे वह कई महत्वपूर्ण जानकारी उगलवाकर अन्य लोगों के उपर शिकंजा कसेगी।

Related Posts