अब हर बुधवार को रहेगा बाजार बंद

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ शहर में अब हर बुधवार बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों से हुए जनमत के बाद आदेश जारी हुआ है। नगर निगम आयुक्त ने दुकान बंद करने आदेश जारी किया है। इस दौरान केवल दूध डेयरी,पेट्रोल पंप, गैस और मेडिकल सेंटर बुधवार को खुलेंगे।
उल्लेखनीय रहे कि राजधानी रायपुर में रविवार को बाजार बंद होनें के कारण रायगढ़ के व्यापारियों को खरीदी करने जाने में दिक्कतों का सामना होनें के कारण रायगढ़ के व्यापारीगण विगत कई दशकों से बुधवार को बाजार बंद करते रहे हैं। किंतु लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा रविवार को बाजार बंद रखने के आदेश के कारण व्यापारियों को लॉकडाउन के समय में खरीदी बिक्री के साथ-साथ व्यापार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए चेंबर ऑफ कामर्स के द्वारा पिछले दिनों व्यापारियों से जनमत संग्रह के आधार पर राय मशवरा किया गया था और इसी सर्वे के दौरान व्यापारियों के द्वारा रायगढ़ के बाजार को बुधवार को बंद रखने को मिलने वाले समर्थन को देखते हुए इसकी लिखित जानकारी निगम आयुक्त को प्रेषित करते हुए रायगढ़ के बाजार को बुधवार को बंद रखने की मांग उठाई गई थी। जिसे देखते हुए निगम आयुक्त ने उक्त आशय का आदेश जारी किया है।

Related Posts

Leave a Comment