कोरोना संक्रमण और फूड पॉइजनिंग से 10 नक्सलियों की मौत, इधर कांकेर में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

by Kakajee News

कांकेर, दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में कोरोना प्रकोप दिख रहा है। खबरों की माने तो एक साथ कई नक्सली कोरोना की चपेट में हैं। वहीं आज 10 नक्सलियों के कोरोना और फूड पॉइजनिंग से मौत की खबर मिल रही है।
एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जिन 10 नक्सलियों की मौत हुई है। वे सभी कोरोना से पीड़ित थे। फिलहाल इसकी जांच चल रही है। बता दें कि दंतेवाड़ा में बीते दिनों बड़ी संख्या में नक्सलियों के बीमार होने की खबर सामने आई थी। वहीं आज मौत की खबर ने चौंका दिया है। कांकेर के आमाबेड़ा थानाक्षेत्र के पालूरमेटा गांव के एक ग्रामीण की नक्सलियों ने हत्या कर दी। मुखबिरी के शक में हथियार बंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान सुखधर गावड़े के रूप में की है। बीती रात ही नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

Related Posts

Leave a Comment