344
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में स्कूटर सवार तीन बदमाशों ने नंदानगर में खूब उत्पात मचाया। पुलिस ने हार्ड वेयर व्यवसायी पंकज शर्मा की शिकायत पर आरोपी विशाल ठाकुर, सन्नी निगम व एक अन्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है। बदमाशों का एक वीडियो भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जिसमें वह हार्डवेयर व्यवसायी के घर पर बियर की बोतलें फेंक रहे हैं। इस वीडियो में वह तीनों बदमाश नशे में दिखाई दे रहे हैं।
