शिकारी लगातार कर रहे हैं वन्य जीवों का अवैध शिकार, जंगली सुअर का मांस बेचते दो गिरफ्तार

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिला चारो तरफ जंगलों से घिरा हुआ है और यहां के जंगलों में कई प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं, इसके साथ ही यहां शिकारियों के द्वारा लगातार अवैध तरीके से वन्य जीवों का शिकार किया जाता है। कुछेक मामलों में वन विभाग के अधिकारी आरोपियों को पकड़कर वाहवाही बटोर कर अपनी लापरवाही को आसानी से छुपा लेते हैं। इसी क्रम में आज रायगढ़ वन परिक्षेत्र के रेगड़ा क्षेत्र में जंगली सुअर का मास बेच रहे 2 आरोपी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की शहर से लगे हुए ग्राम रेगड़ा में कुछ लोगों के द्वारा जंगली सुअर का अवैध तरीक़े से उसका मांस बेचा जा रहा है। जिसके बाद वन विभाग की टीम सोते से जागते हुए अपनी लापरवाही पर पर्दा डालते हुए तत्काल मुखबिर के द्वारा बताए गए जगह पर पहुंची। जहां जंगली सुअर का मांस बेच रहे दो ग्रामीणों राजकुमार खलखो एवं विकास कुजूर को पकड़ा, वन विभाग की टीम ने इनके पास से 9 किलो सुअर का मास जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विदित रहे कि रायगढ़ जिले के जंगली में कई तरह के वन्य प्राणी पाए जाते हैं, यहां के जंगलों में कई ऐसे वन्य प्राणी है जो आज विलुप्ति के कागार पर पहुंच चुके हैं। साथ ही शिकारियों के द्वारा यहाँ एक लंबे अर्से से अवैध शिकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा। कभी कभार एक तो मामले वन विभाग के पकड़ में आते हैं जबकि अवैध शिकार का क्रम लगातार जारी है।

यहां भी लापरवाही उजागार
बीते कुछ महीनों से जिले के जंगलों में जंगली हाथी की 3 से 4 दिन पुरानी लाश मिल चुकी है, जिससे वन विभाग के बीड गार्ड की खुलकर लापरवाही सामने आ चुकी है। अब जंगली सुअर शिकार मामले में यहां के भी बीड गार्ड की लापरवाही सामने आई है। जानकारों की माने तो जंगली सुअर का शिकार करना आसान नहीं , ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोगों के द्वारा करंट लगाकर एवं बारूद विस्फोट के जरिये इसका शिकार किया जाता है। अब ऐसे में क्षेत्र के बीड गार्ड पर सवाल उठना लाजमी है। अगर बीट गार्ड के द्वारा नियमित रूप से जंगल गस्त किया जाता तो लगातार हो रहे वन्यप्राणियों के अवैध शिकार के मामलों को रोका भी जा सकता है।

क्या कहते है डीएफओ
इस संबंध में रायगढ़ वन मंडल के डीएफओ स्टाईलो मंडावी का कहना है कि रेगड़ा क्षेत्र में जंगली सुअर का मांस बेचा जा रहा था। जिसके बाद मुखबिर की सूचना के बाद वहां छापा मार कार्रवाई की गई। जहां 2 लोगों को पकड़ा गया है,जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment