05 किलोग्राम गांजा के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

by Kakajee News

रायपुर। मादक पदार्थ गांजा की खरीदी बिक्री की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापामार कार्रवाई करतेहुए तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 50 हजार रूपये मूल्य का 5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत मुजगहन रोड बोरियाखुर्द पास ग्राम डूण्डा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा मादक पदार्थ गांजा की खरीदी बिक्री की जा रही है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चैधरी द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक अमित बेरिया को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर 03 व्यक्ति उपस्थित पाये गये। जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. आजम, दुर्गेश बाघ एवं इकबाल खान निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर झिल्लियों में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 05 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपी मोह. आजम पूर्व में नारकोटिक्स एक्ट तथा आरोपी दुर्गेश बाघ सट्टा एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल निरूद्ध रह चुके है।

Related Posts

Leave a Comment