रायपुर। भानुप्रतापुर उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है | कांग्रेस के जीत को भाजपा षड्यंत्र और सत्ता का दुरूपयोग बता रही है । भले ही भाजपा इन्हे षड्यंत्र और सत्ता का दुरूपयोग बता रही हो लेकिन अभी तक हुए पांच उपचुनाव में कांग्रेस की ही जीत हुई है । खैर यह तो उपचुनाव था , लेकिन साल भर बाद होने वाले विधनसभा चुनाव में किसकी शंख बजती है यह देखना होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने पर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को बधाई दी है, इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने षड्यंत्र के जरिए सत्ता का दुरुपयोग और चरित्र हनन कर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत हासिल की है । उन्होंने कहा कि ब्रह्मानंद नेताम पर लगे आरोप और सहानुभूति वोट के कारण कांग्रेस जीत पाई ।
इधर पलटवार में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम का बयान कहा कि चुनाव में क्या संयंत्र चुनाव ,भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद 5 उपचुनाव हुए ,पांचों में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की जीत हुई। भानुप्रतापपुर में जो जीत हुई इसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जाता है । हमारे कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजना चल रही है , जनता से स्वीकारा है,, समर्थन दिया है, उसी के आधार पर जनता ने चुनी है ।
