भारतीय सेना में बिलासपुर से नायब सूबेदार स्व.आलोक ठाकुर के निधन पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जताया शोक

by Kakajee News

बिलासपुर के तोरवा निवासी पंजाब के फिरोजपुर में इंडियन आर्मी की 156 अटलारी रेजिमेंट में नायब सूबेदार आलोक सिंह ठाकुर की पिछले दिनों ड्यूटी पर आकस्मिक निधन पर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने तोरवा स्तिथ उनके निवास स्थल पर जाकर परिवार जनों के साथ मुलाकात की एवं अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढाढस बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि नायब सूबेदार स्व.आलोक ठाकुर भारत माता की रक्षा के लिए 24 वर्षों से इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनके आकस्मिक निधन से परिवारजनों के साथ बिलासपुर वासियों को भी गहरा आघात पहुंचा है, स्वर्गीय आलोक ठाकुर जी को उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment