401
पत्थलगांव। जशपुर वन मंडल की कांसाबेल नर्सरी में कल गंभीर रूप से घायल हाथी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
कांसाबेल वन परिक्षेत्र की नर्सरी में इस हाथी को उपचार के लिए लाया गया था। यंहा चिकित्सकों व्दारा पोस्टमार्टम के बाद मृत हाथी का अंतिम संस्कार किया जायेगा।
वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एक पखवाड़ा पहले कुनकुरी के जंगल में यह हाथी घायल अवस्था में मिला था। घायल हाथी को कांसाबेल नर्सरी में शिफ्ट किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार इस हाथी के पिछले पैर काम नहीं कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि जशपुर वन मंडल में एक महिने में दूसरे हाथी की मौत हुई है. इससे पहले कांसाबेल के समीप विजली करेंट की चपेट में आकर एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई थी।
