खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दरिमा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों से कहा – कोनो समस्या तो नई हे ना….किसानो ने कहा – कोनो समस्या नई हे साहब

by Kakajee News

अम्बिकापुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सरगुजा दौरे के दौरान अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आ रहे है, मंत्री भगत धान खरीदी केंद्रों में पहुँचकर बारदानों की व्यवस्था, टोकन व्यवस्था, खरीदी व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी के रहे है, और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे है, ताकि धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

इसी कड़ी में मंत्री भगत दरिमा के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, व धान खरीदी के बारे में जानकारी ली, केंद्र में अब तक 9841मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, व धान उठाव का कार्य भी शुरू हैं।

मंत्री श्री भगत किसानों से सरगुजिहा लोकभाषा में बात करते नजर आए किसानों से पूछा कि – व्यवस्था सब ठीक ठाक है ना, कोनो प्रकार के समस्या थोड़ी ना हे। किसानों ने कहा – सब ठीक हे, कोनो समस्या नई होथ हे साहब।

मंत्री अमरजीत भगत ने बताया इस वर्ष पुर्व में की गई तैयारियां रंग लाई किसानों को न बारादाने की समस्या है, ना भुगतान की और न ही किसी प्रकार के अव्यवस्था की शिकायत आ रही है।

Related Posts

Leave a Comment