शारदा साहू का पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर तंज ,कहा क्या संगठन प्रभारियों से भी उनकी हैसियत बड़ी हो गई है

by Kakajee News

भाजपा में हमेशा सीएम के चेहरे को लेकर सियासत देखने को मिलती रही है | लेकिन पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सीएम के चेहरे को लेकर खुले मंच से बड़ा बयान दिया है | हालांकि बाद आपने बायान से पलट भी गए | जिसके बाद कांग्रेस ने तंज कसा है | कुरुद जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू ने कहा कि क्या संगठन प्रभारियों से भी उनकी हैसियत बड़ी हो गई है |

बतादें कि बीजेपी ने दुर्ग जिले के रिसाली में भ्रष्ट कांग्रेस को हटाने के लिए छत्तीसगढ़ बचाव कार्यक्रम आयोजित किया था | इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम विचार नेता, अजय चंद्रकार और रमशीला साहू जैसे नेता भी पहुंचे थे | इस कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए खुले मंच से अजय चंद्राकर ने कहा कि रामविचार नेताम 11 महीने बाद मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं | वैसे पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भले ही चुटकी में यह बात कही हो, लेकिन मंच से उतरकर जब उनसे पूछा गया कि क्या रामविचार नेताम अगले चुनाव में भाजपा का सीएम चेहरा होंगे, तो उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा है |

वहीं इस मामले में कुरुद जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू ने कहा कि जब भाजपा ने पहले ही तय कर लिया है कि चुनाव किसी के चेहरे पर नही सामूहिक नेतृत्व पर लड़ा जाएगा, तो क्या अजय चंद्राकर की हैसियत ओम माथुर, नितिन नवीन और अजय जमवाल से बड़ी हो गई है, जो अपने मन से सीएम का ऐलान करते फिर रहे हैं | इसका जवाब बीजेपी संगठन को देना चाहिए |

Related Posts

Leave a Comment