10 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा नए साल का गिफ्ट, जनवरी में जारी हो सकती है 13वीं किस्त

by Kakajee News

10 करोड़ से अधिक किसानों को मोदी सरकार नए साल (New Year 2023) का गिफ्ट देने जा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जनवरी में कभी भी जारी हो सकती है।

किसान निधि के तहत मोदी सरकार किसानों को सलाना 6000 रुपये 3 समान किस्तों में देती है। दिसंबर-मार्च की 2000 रुपये की किस्त 15 जनवरी से पहले किसानों के खातों में आने के पूरे आसार हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त न लटके तो सबसे पहले आप पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर eKYC करा लें। अब पीएम किसान पोर्टल या कृषि विभाग से रजिस्टर्ड किसानों के पास ई-केवाइसी कराने के लिए लगातार मैसेज भेजा जा रहा है, ताकि कोई पात्र किसानी 13वीं या दिसंबर-मार्च की किस्त से वंचित न हीने पाए। बता दें किसानों का ई-केवाईसी लागू कर दिया है और आधार पेमेंट ब्रिज के जरिए भुगतान किया जा रहा है।

किस्तवार अबत लाभार्थी किसान

APR-JUL : 2022-23 : 11,27,60,560
DEC-MAR 2021-22 : 11,15,98,715
AUG-NOV 2021-22 : 11,19,28,394
APR-JUL 2021-22 : 11,16,40,417
DEC-MAR 2020-21 : 10,23,58,240
AUG-NOV 2020-21 : 10,23,46,488
APR-JUL 2020-21 : 10,49,33,942
DEC-MAR 2019-20 : 8,96,28,427
AUG-NOV 2019-20 : 8,76,29,903
APR-JUL 2019-20 : 6,63,57,891
APR-JUL 2019-20 : 6,63,57,891
APR-JUL 2018-19 : 31614398


अब तक नहीं मिली तो फौरन अपना स्टेटस चेक करें

अगर आपको अब तक नहीं मिली तो फौरन अपना स्टेटस चेक करें। क्योंकि इस बार लाखों किसानों का नाम लाभार्थियों की लिस्ट से कट चुके हैं। पीएम किसान की लिस्ट से उन लोगों का भी नाम कट चुका है, जिनकी ई-केवाईसी पूरी नहीं है और लैंड सिडिंग नहीं हुई है। वहीं, अगर आपने 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी का वेरीफिकेशन कराने में असफल रहे तो आपको अगली किस्त से हाथ धोना पड़ सकता है।

स्टेटस चेक करने का तरीका

अगर आपकी किस्त रुकी हुई है तो पहले यह जान लें कि क्यों रुकी हुई है? इसके लिए आपको कहीं जाना नहीं है, बल्कि अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर से अपना स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाएं और बेनिफिशियरी स्टेटस पर टैप या क्लिक करें। अपने माबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर 12वीं किस्त का स्टेटस चेक करें।

नया पेज खुलेगा जहां, बहुत सारे डिटेल्स होंगे, लेकिन अगर तीन जगह YES लिखा है तो आपकी किस्त 30 नंवबर तक आने की पूरी संभावना है।
eKYC Done: YES
Eligibility : YES
Land Seeding: YES

अगर लिखा है ऐसा तो नहीं मिलेगा अगली किस्त का पैसा
उपरोक्त तीनों में से किसी एक जगह भी No लिखा है तो आपकी किस्त नहीं मिलेगी। हो सकता है आप पहले पीएम किसान सम्माननिधि योजना के पात्र रहे हों पर दस्तावेजों की दोबारा जांच में आप अपात्र हो गए हों। अगर ऐसा हुआ है तो Eligibility के आगे No लिखा होगा और उसके आगे आपके अपात्र होने का कारण। इसके अलावा अगर आप ई-केवाईसी भी करा चुके हों, लेकिन लैंड सिडिंग नहीं हुई है तो आपको आगे कोई भी किस्त नहीं मिलेगी।

Related Posts

Leave a Comment