रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ।
मिली जानकारी अनुसार पीडि़ता की सहेली के द्वारा आरोपी युवक से जान पहचान हुई और युवक ने 26 जून 2018 को घूमने के बहाने युवती को चंद्रपुर ले गया जहाँ उन्होंने शादी कर लिया। जिसके बाद आरोपी युवक ने अपने दोस्त पप्पू सारथी निवासी बरलिया के घर लेजाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद से वह शारीरिक संबंध बनाता रहा।
कोर्ट मैरिज करने का किया झूठा वादा
जनवरी 2021 में कोर्ट मैरिज करूँगा कहकर युवक ने पीडि़ता को जनवरी 2020 में दिल्ली छोड़ आया। युवती जब 20 दिसम्बर को वापस लौटी और शादी के लिए बोली तो आरोपी ने जात पात का हवाला देते हुए घर के लोगो द्वारा न अपनाने की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया। पीडि़ता के शिकायत पर चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी युवक राजेश बरेठ पिता नेतराम बरेठ निवासी मोदीनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ।
630
