महामाया मंदिर ट्रस्ट के खाते से 27 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा, भोपाल में छह अलग-अलग चेक से निकाली गई रकम

by Kakajee News

बिलासपुर। रतनपुर सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से फर्जी तरीके से भारी भरकम राशि निकाल लिए जाने की खबर है। सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट का भारतीय स्टेट बैंक रतनपुर शाखा में चालू खाता संख्या 0 0 0 0 00 33 70023 4020 संचालित है। अध्यक्ष और मैनेजिंग ट्रस्टी के संयुक्त हस्ताक्षर से ही यहां खाते से भुगतान और आहरण होता है। लेकिन 16 मार्च को बैंक खाता के स्टेटमेंट का मिलान करने पर पता चला कि इस खाते से फर्जी तरीके से छह बार राशि आहरित की गई है और यह राशि छोटी मोटी नहीं बल्कि 27 लाख 19 हज़ार 626 रुपए है । यह सभी राशि चेक द्वारा क्लीयरिंग हुई है।
जबकि चेक कभी मंदिर ट्रस्ट द्वारा जारी ही नहीं किए गए और ना ही अध्यक्ष और मैनेजिंग ट्रस्टी ने हस्ताक्षर किए। इसलिए इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की गई है। चूंकि मामला बैंक से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस बैंक अधिकारियों से संपर्क कर रही है। पता चला है कि जिन चेक नंबर से भुगतान हुआ है उनके सभी मूल चेक बिना उपयोग के अभी भी मंदिर ट्रस्ट के पास सुरक्षित है। अर्थात ट्रस्ट को जारी चेक संख्या के ही डुप्लीकेट चेक से राशि निकाली गई है। खास बात यह है कि यह सारे आहरण भोपाल से किए गए हैं। फर्जी तरीके से 26 फरवरी 2021 को ₹3,15000, 2 मार्च को ₹4,51000, 6 मार्च को ₹463000 6 मार्च को ही ₹4,95000, 10 मार्च को ₹4,98366 और इसी तारीख पर 4,97260 रुपए निकाले गए। इस तरह से फर्जी तरीके से कुल 27,19,626 रुपए जालसाजी कर निकाले गए हैं।

Related Posts

Leave a Comment