मैं नहीं चाहता था मेरी प्रेमिका किसी और से शादी करे…मुझसे गलती हो गई, जानें पूरा मामला

by Kakajee News

युवती की मौत के मामले में लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां के बसारा गांव निवासी संदीप को पकड़ लाई। शुक्रवार को आरोपी संदीप को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया कि उसका दुर्वेश की मंगेतर संग तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की शादी दुर्वेश संग तय हो गई थी। मैं नहीं चाहता था कि मेरी प्रेमिका मेरे अलावा किसी और से शादी करे, जिस कारण दुर्वेश को प्रेमिका से शादी करने से रोकने के लिए धमकाया था। अश्लील वीडियो दुर्वेश के व्हाट्सएप पर भेजी थी। मुझे नहीं पता था कि वह आत्महत्या कर लेगा। मुझसे गलती हो गई है।

पुवायां थाने में बसखेड़ा गांव निवासी विजयपाल सिंह के बेटे दुर्वेश सिंह ने जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में 24 दिसंबर को विजयपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी। बेटे दुर्वेश की मौत के मामले में संदीप के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मुकदमे की गवाह मृतक दुर्वेश कुमार की मंगेतर द्वारा भी 28 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे संदीप की गिरफ्तारी के लिए एसपी एस आनंद ने टीम गठित की थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को सफलता मिली। एसपी एस आनंद, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेई व सीओ पंकज पंत ने गिरफ्तार करने वाली टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, दरोगा राजाराम, हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश रामकिशुन, कांस्टेबल चंद्रपाल की हौसला अफजाई की।

Related Posts

Leave a Comment