शारदा साहू ने छेरछेरा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

by Kakajee News

जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । उन्होंने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में अन्न दान की महिमा को दर्शाती है, महादान और फसल उत्सव के रूप मनाया जाने वाला छेरछेरा महापर्व छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता और समृद्ध दानशीलता का प्रतीक है ।

शारदा साहू ने लोक आस्था के महापर्व छेरछेरा-पुन्नी तिहार के अवसर पर माता अन्नपूर्णा देवी से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की है, तथा नागरिकों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।

Related Posts

Leave a Comment