ससुराल जाने निकला युवक आया ट्रक की चपेट में, पहुंचा यमलोक, यहां जारी है सड़क दुर्घटना में होनंे वाली मौतों का सिलसिला जारी

by Kakajee News

रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में असमय भारी वाहनों की चपेट में आकर होनें वाली मौत का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार की शाम रायगढ़-ओडिसा मार्ग में 10 चक्का ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची जूटमिल चैकी पुलिस टीम की समझाईश के बाद चक्काजाम समाप्त हो सका।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े 5 बजे रायगढ़-ओडिसा मार्ग पर पापुलर ढाबा के सामने एक 10 चक्का ट्रक के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार मिडमिडा निवासी युवक सुखदेव उरांव 25 साल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गांव के ग्रामीणों ने मुताबिक मृतक सुखदेव उड़ाओ अपने ससुराल चंद्रपुर जाने के लिए निकला था। मृतक जैसे ही पापुलर ढाबा के सामने पहुंचा इसी दौरान 10 चक्का ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।


सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल चैकी प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाईश देते हुए चक्काजाम समाप्त कराया और फिर आधे घंटे के बाद इस मार्ग पर चक्काजाम समाप्त हो सका। जिसके बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। जूटमिल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment