BREAKING NEWS गर्भवती महिला की लाश मिली, शरीर में चोट के निशान, हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी…..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बिलासपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से निकलकर सामने आ रही है। जहां एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र के इंदु चैक का है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदु चैक निवासी एक सात माह गर्भवती महिला की लाश उसके ही घर में मिली है।


महिला के शरीर में चोट के निशान है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद से महिला का पति फरार हैं, पुलिस के महिला के पति पर शंका जाहिर करते हुए उसकी तलाश में जुट गई है। बहरहाल पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment